माँ की मृत्यु नही होती

तेरी एक झलक पाने को,
कबसे बेचैन हु मैं।
वो कहते है तुम नहीं हो,
तो कौन हु मैं।
मेरे पहली बार रोने का,
कारण भी तुम थी।
जो भी हु,
जैसा भी हु,
मुझे अस्तित्व में लाने का,
कारण भी तुम थी।
ये जिंदा जिस्म का ढांचा,
किससे टूटकर आया?
इसे दुनिया से रूबरू,
किसने कराया?
अगर यूं कहूं,
कि ये मैं हु,
तो ये अल्फाज भी बेमानी है।
मैं तो कभी था ही नहीं,
ये जिंदगी तेरे टुकड़े की,
चलती एक कहानी हैं।
माँ की मृत्यु नही होती,
खुद के जिंदे जिस्म को,
बच्चों में ढाल जाती हैं।
गिरता है, तो बस एक,
पुराना पड़ा ढांचा,
वो तो अपने बच्चों में,
जिंदा ही रह जाती हैं।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ