गुजरते वक्त का कारवां,
यादें पीछे छोड़ जाता हैं।
कुछ सुखद, तो कुछ दुःखद,
यादों का जखीरा,
एहसासों में भर जाता हैं।
धीरे - धीरे ही सही,
यादों का गठर,
दिन - रात बढ़ते जाता हैं।
फिर ऐसा दिन भी आता है,
जब यादों के बोझ तले,
इंसान दबता जाता हैं।
फिर वो जिंदगी जीता नहीं,
काटता है,
और गुजरे यादों में उलझा,
मुस्कुराना भी भूल जाता है।
अगर काश वो पहचान ले,
गट्ठर में पड़े कबाड़ को।
फेंक पाए अगर याद रूपी,
बेवजह ढोते भार को।
तो वो दिन दूर नहीं,
जब हवा से भी हल्का हो,
जीवन की दौड़ जीत जायेगा।
नाचेगा, गाएगा,
बचपन सी मासूमियत ले,
बेवजह मुस्कुराएगा।।
0 टिप्पणियाँ