मुक्कमल सफर

वो बदनसीब होते है,
जो नई अनजान राहों में,
शूल तलाशते हैं।
पर ये तजुर्बा ही है,
कि हम कांटों भरी सेज पर,
फूल तलाशते हैं।।
मिलेगी अगर मंजिल,
तो थोड़ा मुस्कुरा लेंगे।
वरना अपना सजा कारवां,
आगे बढ़ा लेंगे।
बस इसी इंतजार में,
कि होगा कोई गंतव्य,
तन्हा, आंखों से ओझल,
इस इंतजार में,
कि कोई तो आए।
और मुक्कमल हो एक सफर,
जहां गुमनाम से अंधेरे को,
चिराग एक मिल जाए।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ