अब राम को जंकी की चिंता सताने लगी थी। पर उसे खोजे तो कैसे। फिर राम गांव के सबसे पुराने बरगद के पेड़ की ओर धवल के साथ चल पड़े और बोले वो भी एक समय था जब जंकी का परिवार उस बरगद के नीचे तंबू लगाकर रहता था। ये वहीं बरगद का पेड़ हैं जहां 21 साल पहले जंकी से पहली मुलाकात हुई थी। तभी दूर से ही बरगद के डाल से उड़ती हुई एक सफेद रंग की चुनरी दिखाई दी। फिर दोनों बरगद के पेड़ के पास गए और सफेद रंग की चुन्नी को उतारे जिसके एक कोने पर एक चिठ्ठी बांधी हुई थी। राम ने चिट्ठी पढ़ी उसपर लिखा था -
"हमें पता था मेरी तरह यह खत भी अपना गंतव्य आखिर ढूंढ ही लेगा। जीवन में सब कुछ ठीक चल रहा है सिवाय बिगड़े हुए स्वास्थ्य के। अब तो अस्पताल का बेड ही अपना घर सा लगने लगा हैं और अस्पताल की छतें मानों खुला आसमान। अगर मुलाकात हुई तो बहुत बाते होंगी। - सादर प्रणाम, आपकी बचपन की दोस्त जानकी नट।"
जानकी का किसी भी स्थाई निवाश या अस्पताल के पते से वंचित संदेश राम की बेचैनी बढ़ाने के लिए काफी था। फिर भी राम कहा हार मानने वाले थे। उन्होंने सारे प्राथमिक अस्पतालों में संदेश भिजवाया कि अगर जंकी वहा मौजूद हो तो वो उन्हें बताए। 2 दिन बाद एक प्राथमिक केंद्र से संदेश आया कि उनकी बिगड़ते सेहत के मद्देनजर उन्हें जिला अस्पताल ओखरी में भेज दिया गया है। बस क्या था राम ने ड्राइवर अजय को गाड़ी निकालने को कहा और खुद तैयार होने लगे।
थोड़ी ही देर में राम,जग्गू और अजय ओखरी की तरफ चल पड़े। गाड़ी जैसे ही गांव से बाहर निकली अजय ने पूछ लिया साहब ये जंकी कौन है घर में लोग खूब चर्चा कर रहे थे। बूरा मत मानिएगा कही बचपन में आपका कोई लफड़ा - ओफड़ा तो नहीं था। राम ने गुस्से में कहा जबान को लगाम दो अजय। गाड़ी चलाने पर ध्यान दो। फिर थोड़ी देर सब शांत रहें अजय के चेहरे पर अफसोस का भाव था।
फिर जग्गू ने धीरे से कहा अजय पर रहम करिए मालिक, ऊ तो अभी नादान रहल। पर बुरा मत मानिए छोट मुंह बड़ बात। मालिक राउर हुलिया चिल्ला -चिल्ला के बताई रहल हैं कि मामला बड़ी गंभीर हई। ई ता सवाल सबके जेहनवा में उठ रहल हई कि एगो अनजान गरीब नटिन जेकरा के पूरा गांव नाही जानत हैं ओकरा खातिर कतना साल से परदेश में रहे वाला छोटे मालिक कइसे जानत हैं। और त और अतना परेशान हैं ।
फिर राम ने मुस्कुराते हुए बोला ठीक हैं अभी बताते हैं जंकी के बारे में। आज से लगभग 22 साल पहले गांव के विशाल बरगद के पेड़ के आड़ में कुछ बंजारे एक रात आकर छोटे - छोटे तंबू लगाकर डेरा डाल दिए। सबके पास एक - एक भैंस कुछ कुत्ते मुर्गी और जरूरत के खाना बनाने के बर्तन थे। सुबह - सुबह ये समाचार आग की तरह गांव में फैल गया। बहुत लोग बंजारो के यहां रुकने का विरोध कर रहे थे। चूकि मेरे पिताजी गांव के मुखिया थे ये मामला मेरे पिताजी के पास आया। मेरे और धवल के पिताजी दोनों ने बहुत विचार - विमर्श करने के बाद अपना फैसला कुछ यूं सुनाया।
"बंजारे अभी तक पूर्णतः कानून और हमारे समाज के मूल धारा से जुड़ नहीं पाए है। खुली प्रकृति की गोद ही उनका घर और जीवन - यापन का श्रोत है। अपनी दूसरे जरूरतों के लिए वो कभी - कभी हम पर निर्भर करते हैं। यहां भी वो गांव से बाहर सरकारी जमीन पर अपना डेरा डाले हुए हैं। जबतक वो किसी का नुकसान नहीं पहुंचाते उन्हें यहां से हटाना उचित नहीं होगा। वो अपने जीवन - यापन के लिए काफी संघर्ष करते हैं। हमें उन्हें अपने समाज के मूल धारा से जोड़ने के लिए यथा - संभव प्रयास करना होगा। और इसकी एक शुरआत मैं अभी कर रहा हू। गांव के स्कूल में बंजारों के बच्चों का स्वागत है। अगर वो चाहे तो यहां पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।"
फिर क्या था ये बात बंजारों को भी पता चली और कुछ बच्चें स्कूल भी आने लगे। हमलोग अक्सर प्रातःकाल में उठकर बरगद के पेड़ के पास चले जाते थे और ऊनलोगों के जीने के तौर तरीकों को ध्यान से देखते थे। गांव के लोग उन्हें नट कहकर संबोधित किया करते थे।
बंजारो के बच्चों में केवल एक लड़की ऐसी थी जो रोज स्कूल आती थी दूसरे बच्चें जब मन किया आते थे वरना नहीं आते थे। वो उम्र में मेरे बराबर की रही होगी। उस समय हम 7 साल के थे और दूसरी कक्षा में पढ़ते थे। वो भी हमारे कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल में उसका नाम जानकी था पर सारे बंजारे बच्चें उसे जंकी कहते थे।और इस कारण सारा कक्षा उसे जंकी कहता था।
जंकी से बात करने पर पता चला कि उसकी मां ने एकबार रामलीला देखा और जनक पुत्री सीता से प्रभावित होकर अपनी बेटी का नाम जानकी नट रखा। मैं पढ़ने में तेज था वो कमजोर थी पर उसे नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बहुत ज्यादा थी। कई बार वो मुझसे अपना संदेह पूछती रहती थी।
देखते - देखते 3 साल बीत गए। हम और जानकी एक अच्छे दोस्त बन गए। अक्सर चोरी - छुपे मैं उसके घर चला जाता था जो मेरी मां को पसंद नहीं था। वहां अक्सर मुझे ताजे - ताजे और मीठे अमरूद मिल जाते थे।जिसे मैं चाव से खाता था। कई बार तो मैं इस अनोखे (बहुत मीठे) अमरूद के लिए ही जाता था।
एकदिन रविवार को खेलते - खेलते हम और जानकी गांव के शिव - पार्वती मंदिर तक चले गए। ये मंदिर भी गांव से बाहर था और फलों के बगीचों से घिरा हुआ था। बगीचे के मध्य में एक तालाब भी था। जानकी शरीर से ज्यादा मजबूत और खूबसूरत थी। एकबार तो स्कूल में एक लड़के से मेरा झगड़ा हो गया था। वो मुझे मारने लगा तभी जानकी ने उसकी अच्छी धुलाई कर दी थी। वो पेड़ों पर चढ़ना जानती थी और पानी में तैरना भी। बगीचे में आम पके हुए थे मैंने कहा जंकी आम तोड़ोगी। मेरा बस कहना था जानकी झट से आम के पेड़ पर चढ़कर 4 आम तोड़ लाई। हमलोग तालाब पर बैठकर बड़े चाव से आम खाएं।
फिर वो बोलने लगी कि मेरी माई और बाबा अनपढ़ हैं। उन्हें अपना नाम नहीं लिखना आता हम उन्हें उनका नाम लिखकर उपहार दिए हैं। ठीक वैसा ही एक नाम तुम्हारा लिए भी लिखा हैं। कहते - कहते अपने फ्रॉक के पॉकेट से एक खपरैल का टुकड़ा निकाली जिसपर खुरेदकर राम लिखा हुआ था। उसने बोला दूसरे तरफ आप भी कुछ लिख दो मुझे अच्छा लगेगा। उस समय मुझे इसपर हंसी आ गई और खपरैल के टुकड़े के दूसरे ओर मैंने बस टेढ़ी - मेढ़ी लकीरें खींच दी जिससे वो नाराज हो गई। फिर मैं उसे मनाने लगा। तभी मेरे चाचा वहां आ पहुंचे और मेरे हाथ से खपरैल के टुकड़े को छीनकर किनारे तालाब में फेक दिए और मुझपर गुस्सा होने लगे उन्होंने जंकी को भी खूब डांट लगाई और मुझसे ना मिलने को कहा। फिर हमें खींचकर घर लाए और मां से बताए। फिर मां से मुझे मार पड़ी और हमें धमकी मिली कि अगर मैं जंकी के साथ खेलता हूं तो सारे बंजारे गांव से निकाल दिए जाएंगे।
बड़ी दया आ रहा हैं उस छोटी बिटिया पर काफी भावुक होते हुए जग्गू ने कहा। पर आपके मां - बाप भी आपन जगह ठीके थे। का पता ऐसे ही धीरे - धीरे पियार हो जाता। आ जवानी में पियार जात - पात रंग भेद नाही देखत हैं। ऊ तो बौराइल भौंरा जैसन पागल होत हैं जो फूल के खुशबू खातिर कांटन में उलझ के मर जात हैं। और आइसान होता तो मुखिया जी के कुल खानदान के इज्ज़त माटी में मिल जाता नू।
तभी राम ने टोकते हुए कहा। क्या बकवास हैं। हम अच्छे दोस्त थे। ऐसे ही हम घर में अकेले बच्चे थे हमेशा अकेलापन महसूस होता था। और घर वालों को झूठी इज्जत की पड़ी थी। और ऐसे भी अगर प्यार हो भी जाता और शादी भी हो जाता तो कौन सा तूफान आ जाता। इंसान से ही तो शादी करते। नाक तो अभी भी कटी हैं। पिताजी अभी तक सदमें में हैं विलायती बहु के कारण।
तभी अजय बोला मालिक हम भी बहुत प्यार करते थे एक लड़की से वो भी करती थी पर समाज में हंसाई के डर से किसी से नहीं बोले। अब भी बहुत दुःख होता हैं।
तभी राम ने कहा बाते होती रहेगी गाड़ी किनारे कर लेते हैं। और सामने होटल में कुछ खा लेते है। फिर आगे चलेंगे।
एक बार फिर गाड़ी स्टार्ट हुई और हवा के रफ्तार से सड़क पर दौड़ने लगी। शोर मचाता FM radio अजय को कुछ खास रास नहीं आ रहा था। बार - बार चैनल बदलते कुछ इधर - उधर की बातें करते आखिर जिला अस्पताल ओखरी तक सब पहुंच गए।
सीढ़ियों पर चढ़ते हुए राम को एक जाना पहचाना चेहरा दिखाई दिया। पर समय की नजाकत देखते हुए सब रिसेप्सन पर बात कर जंकी के पास चले गए। वो एक बेड पर सोई हुई नींद में थी। जैसे ही बेड के पास गए तो एक 6 - 7 साल की छोटी बच्ची आकर सामने खड़ी हो गई। बड़ी प्यारी थी वो पर उसका उतारा हुआ चेहरा उसके मनोस्थिति का दर्द बयां कर रहा था। उसने पूछा कौन हैं आप? नए डॉक्टर? कृपया बताइए मेरी मां कब तक ठीक हो जाएगी। राम ने उसे गोद में उठाते हुए कहा मैं डाक्टर नहीं तुम्हारा अंकल राम हूँ तुमलोगों से मिलने आया हूं।
राम नाम सुनते ही मानो अचानक जंकी की नींद खुल गई और वो उठ कर बैठ गई और आंखों में खुशी के आंसू लिए बोली। आखिर आप आ ही गए। राम ने मुस्कुराते हुए बोला आप बुलाओगे तो आना ही पड़ेगा। जंकी उत्सुकता से बोली आपको कैसे पता चला मैं यहां हूं। राम ने मुस्कुराते हुए खपरैल का टुकड़ा जो जानकी ने उसे शादी में गिफ्ट किया था उसे वापस जानकी के हाथों में थमा दिया। जानकी उसे निहारने लगी और एक अंतर देखा इस बार खपरैल के टुकड़े के दूसरे तरफ जहां कुछ टेढ़ी मेढ़ी लकीरें थीं वहां जानकी का नाम खरोच कर लिखा गया था। देखते - देखते जानकी के आंखों में आँसू आ गए। फिर जानकी ने जल्दी से अपने गालों पर आए आंसुओं को अपने हाथों से पोछा। राम ने जानकी के बालों को अपने अंगुलियों से उलझाते हुए खपरैल के टुकड़े तरफ इशारा करते हुए बोला "कुछ चीजें अधूरी रह गई थी जिसे पुरा कर दिया।" अपने बालों को उलझते देख जानकी खीजकर बोली मार देंगे छोड़ो नहीं तो। पर अगले ही पल धीरे से बोली बूरा मत मानिएगा गलती से मुंह से निकल गया। राम ने मुस्कुराते हुए बोला अभी भी नहीं बदली तुम। तुम मुझे आप नहीं तुम ही बोलो अच्छा लगता हैं। फिर दोनों हंसने लगे।
फिर राम ने कहा अभी कैसी हो। क्या हुआ जो हॉस्पिटल में आना पड़ा। जानकी ने मुस्कुराते हुए कहा ये सवाल मेरे लिए सामान्य सवाल हो गया हैं। एक ही उतर बार - बार देकर थक सी गई हू। तुम्हें याद है जब बचपन में एकसाथ हम बरगद के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर सोए - सोए पीपल के पत्तों को देख रहे थे। राम ने हा में अपना सिर हिलाया। फिर जानकी ने कहा क्या कह रही थी मैं?
राम ने थोड़ा समय लेते हुए कहा - तुमने शायद कहा था कि तुम्हारी मां कहती थी कि पीपल का हर पते पर वन देवी भागवती का वास होता हैं। इसीलिए वो पीपल को पूजते हैं और साल में एकबार सावन माह की पूर्णिमा के दिन सियार की बलि चढ़ाते हैं और उसे प्रसाद की तरह सारे बंजारे खाते है।
ये नहीं और भी कुछ बोली थी मैं, जानकी ने कहा। राम ने कहा याद नहीं आ रहा। थोड़ा सोचो हवा का एक प्रबल झोंका आया था। राम ने कहा याद नहीं आ रहा। फिर जानकी ने कहा याद करो हवा का एक प्रबल झोंका आया था पीपल के सारे पत्ते एक तेज सरसराहट के आवाज के साथ हिलने लगे और बहुत सारे पत्ते नीचे गिरने लगे।
राम ने कहा हा अब याद आया। और तुम बोल रही थी कि तुम्हारे पिता जी कहते थे "एक बंजारे की जिंदगी भी कमोबेश इन पत्तों की तरह होती हैं। एक सुंदर कोमल पत्ते की तरह शुरू होती हैं फिर हवा के झोंको के साथ हंसती - मुस्कुराती प्रौढ़ होती हैं। फिर पीलापन रंग लिए बूढ़ा होने लगती हैं मानों एक तेज झोंके का इंतजार कर रही हो। फिर एक तेज हवा का झोंका आता हैं और पुराने पत्ते को टहनियों से अलग कर देता हैं। यहीं जीवन की कहानी हैं। पर आजकल कई बंजारे जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर उदास रहने लगे हैं। ये सही नहीं हैं। पत्ते तो अपने अंतिम समय में भी टहनियों से टूटकर खुशी से इठलाते - इतराते जमीन पर आकर धराशाई हो जाते हैं। हमें भी अपने जिंदगी की विदाई खुशी - खुशी करनी चाहिए।"
फिर जानकी मुस्कुराते हुए बोली तुम्हें तो बहुत अच्छे से याद हैं। राम ने बोला ऐसे ही अमेरिका थोड़े गया था। पर इसका मतलब क्या हैं।
जानकी ने कहा मैं भी उन पीले पत्तों की तरह अंतिम पड़ाव पर हूं पर बिल्कुल पत्तों की तरह इंसान की तरह नहीं। फर्क बस इतना है ये पत्ता थोड़ा जल्दी पीला हो गया। राम ने घबराते हुए कहा मैं कुछ समझा नहीं। उसने बिटिया को गोद से उतार दिया और बाहर जाने को कहा। राम ने परेशान भरे स्वर में कहा सीधे - सीधे बताओ बात क्या हैं?
जानकी बोली बताने को तो बहुत कुछ हैं पर तबीयत ऐसी हैं कि थकान जल्दी होती हैं। संक्षेप में कहूं तो मैंने अपनी जिंदगी जी ली हैं और जिंदगी को अलविदा कहने को तैयार हु। बस अपनी बेटी आशा नट को लेकर चिंतित रहती हु। आपको यहां बुलाने का मकसद भी यहीं था। जब तक खुशी दादी जिंदा हैं आशा खुशी दादी के पास रह लेगी। बस एक विनती है आपसे। मेरे और खुशी दादी के जाने के बाद आशा को किसी अच्छे अनाथालय में डलवा देना जहां वो पढ़ - लिख सके और सुरक्षित रह सके।
राम के आंखों में आंसू छलक आए और बोले ऐसा कुछ नही होगा। तुम ये सब मत कहो। जानकी ने धीरे से कहा मैं कितना खुशनसीब हूं तुम्हें पता नहीं। भरोसा ना था फिर भी जिंदगी में एक बार फिर तुमसे मिलना चाहती थी सो मिल ली। चूंकि पहले ही मुझे अपने मौत का पता चल चुका हैं तो अपनी बेटी के भविष्य की योजना भी बना रही हूं। अगर आचनक मैं अपनी मां की तरह चली जाती तो मेरी बेटी का क्या होता।
तभी नर्स ने आकर सबको बाहर जाने को बोलते हुए कहा, अभी डॉक्टर विजिट का समय हो रहा हैं। 1.5 घंटे के लिए सब बाहर जाए। राम अपने रुमाल से अपने आंसू पोछते हुए बाहर जाने लगे।
अगले भाग के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

0 टिप्पणियाँ