वार्ड से बाहर जा रहे राम को जानकी आवाज देकर बुलाई और बोली हम तो भूल ही गए थे कहते हुए 5 बड़े अमरूद राम को दी और बोली, बाहर लूंगी काका हैं जो मेरे पापा के अच्छे दोस्त हैं वो मुझे नहीं बताते मुझे क्या हुआ हैं। मुझे और मेरी बेटी को दिलासा दिलाते रहते हैं कि कुछ दिन में हम ठीक हो जायेंगे। पर मुझे सब पता है। आप उनसे मत बताना कि मैं सब जानती हूं। राम कुछ पल के लिए जंकी को निहारते रहे फिर एक - एक अमरूद जग्गू और अजय को थमाकर बाहर चल दिए।
राम को पास आते देख लूंगी नट ने अपने जलते हुए बीड़ी को फेक दिया। राम, जग्गू और अजय लूंगी नट के पास बैठ गए। राम ने धीरे से पूछा आप ही लूंगी नट है? लूंगी घबराते हुए बोले हा हामी हु तू राम मालिक हो ना। राम ने कहा आपको कैसे पता? जग्गू बीच में बोल पड़ा कईसे नहीं पता चली, मुखिया जी हमार हीरा जो ठहरे आ जब आपके जैसन उनकर पुत होई तो के नाही पहचानी। लूंगी मुस्कुराते हुए बोला नाही। जंकी बिटिया उम्मीद लगाई बैठी थी कि हमारा राम मालिकार आईहे। फिर आप सब को मिलते देखे तो पता चले गया कि आप ही राम मालिकार हो। आप ही के वास्ते बिटिया खण्डूरी के जंगल से अमरूद मंगाई रहे। बोले लगी बाबा बचपन में काम से जब कभी उधर आत - जात रहते थे तो जंगल से मीठा अमरूदिया लावत थे। हम वहीं अमरूदिया लायल हैं, जो वैसे ही रखल था कल से। बोली पहले आप को देबेगी फिर हम खाएंगे।
राम ने अमरूद खाना शुरू किया और अचानक बोल पड़े अरे हा ये तो वहीं अमरूद है जिसके लिए अक्सर बचपन में हम जंकी के घर जाते थे। बहुत स्वादिष्ट हैं। फिर राम लूंगी से पूछ बैठे आखिर जंकी को हुआ क्या हैं। लूंगी माथे पर हाथ रखते हुए बोला - का कहे मालिकार ई बिटिया बहुत अभागी हैं। बहुत दुःख देखा हैं फिर भी भगवान को दया ना आइल। बिटिया के दोनों किडनी फेल हैं। इधर एकर इलाज के व्यवस्था नाही हैं। तो बिटिया कुछ दिनन के मेहमान हैं। ये सुनकर जग्गू अपना पगड़ी उतार दिया और दुःखी मन से बोला, ई तो बहुत बूरा हुआ। सब लोग कुछ समय तक शांत रहे।
राम ने दुःखी स्वर में कहा हमें भी नहीं पता था स्थिति इतनी गंभीर हैं। पर एक बार कुछ जान पहचान के लोगों से बात करता हूं। बस सारे रिपोर्ट्स का एक कॉपी मुझे दे दीजिए। लूंगी ने कहा जरूर मिल जाई मालिक।
फिर अजय ने जिज्ञासा पूर्वक पूछ लिया। आप करते क्या हैं। लूंगी ने अनमने ढंग से बोला बस मजदूरी। फिर अजय ने कहा आपके बिरादरी में सब मजदूरी ही करते हैं।
इसपर लूंगी ने कहा ऐसा भी नहीं हैं। हम बंजारे मजदूरी के अलावा बहुत काम करत हैं। मवेशियों का व्यापार भी करत हैं। कई बंजारा जड़ी बूटी का ज्ञान रखता है और जड़ी बूटी बेचता हैं। कोई तरह - तरह का खेल तमाशा देखाके आपन पेट भरत हैं। कई बंजारा जंगल से लकड़ी काट कर बेचत हैं। तो कुछ बंजारा जंगल से मधु , फल और कई दोसर चीज इकट्ठा कर के बाजार में बेचत हैं। औरत लोग गोदना गोदत हैं। बांस के लकड़ी को महीन कर सजावट के समान बनावत हैं। नाक कान छेदत हैं। कई तरह के कलाकारी करत हैं। जग्गू ने हा में हा मिलाते हुए बोला इतना तो पता नाही था पर रस्सी वाला खेल अब भी कई जगह हम देख लेत हैं।
इसपर लूंगी ने कहा इसे गांव में लोग नेटुआ का तमाशा कहते हैं जहां एक लड़की रस्सी पर चढ़कर खेल देखावत हैं नीचे से लोग ताली बजावत हैं। बाप ढोल बजाते बेटी के नीचे - नीचे चलत हैं कि बेटी कहीं गिर न जाए और उसकी मां थाली बजा - बजा के बेटी का हौसला बढ़ावत हैं। पर तमाशे के बाद पैसे के लिए जब थाली घूमत हैं तो बहुत लोग मुंह घुमा के रास्ता नापने लागत हैं। कुछ चंद पैसे लेकर बंजारा के बच्चे हंसत हैं और कई जगह तमाशे के बाद रात के खाना के जुगाड़ हो जात हैं। साँच तो ई हवे कि यही खेला लोगन सर्कस में जाके महंगा टिकिट लेके देखत हैं। गांव - गांव जाके करे तो तमाशा और कोई बायपारी तंबू गाड़ के महंगा टिकिट पे दिखावे तो लोगवा शान से एके सर्कस कहत हैं। इतना कहते - कहते लूंगी फफक कर रोने लगा।
राम ने लूंगी के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा इसमें रोने की क्या बात हैं। इतना तो जिंदगी में होते रहता हैं। लूंगी बोला बात ई नाही हैं कुछ ऐसा हैं जो कह नहीं सकत हैं और भूल भी नहीं सकत हैं। हम मर जइबे तबे शांति मिली। जग्गू बोला भाई इतना दुःखी नहीं होते। हम हैं न अपना दुःख बता दो हम दोसरा से ना कहेंगे। तोहार दुःख हल्का हो जाई। अजय ने भी हा में हा मिलाते हुए कहा हा लूंगी भाई। कुछ पल के लिए सब शांत हो गए।
फिर लूंगी ने बताया । आज से 10 साल पहिले तक हमार बेटी भी रस्सी पर सर्कस के खेल देखावत रहे और हम खुद ढोलक बजावत रहते थे। 16 साल के उमर, खेला दिखावे में पारंगत और बहुत सुंदर थी। अच्छा खासा कमाई भी होई जात रहे। कुछ लोग से पता चलल कि सोनसागर में बहुत धनाठ लोग रहत हैं। संपत्ति आतना की मानों सोना के बारिश होत हैं। ई सुन के हम सब सोनसागर में तमाशा दिखावे के योजना बनाए। रास्ते में जंकी के बाबा योगिरा भाई मिल गए और जाने से मना किए। बोल पड़े गांव तो सोना की लंका हैं पर लोगवा सब रावण हैं। हम नहीं माने और चले गए। गांव भी बड़ा रहल। एक ही गांव में लगभग 10 जगह तमाशा दिखाए। खूब पैसे मिले इतने तो महीना में भी नहीं कमाई होत थी। शाम हो गई । अंधेरा होए लगा। हम समान समेट रहे थे तभी एक ठाकुर रुकने की विनती करने लगा बोला शाम हो गइल हैं आउर जुग जमाना भी अच्छा नहीं हैं। तू लोग हमार दालान पर रुक जा। हम मना कर दिए पर फिर भी ऊ वहीं बात दोहरायल और बोलल फैसला तू लोग के हाथ बा। ऐसे पास में भी एगो गांव हैं अगर रुके तो कल वहां भी जा सकत हो। अच्छी कमाई हो जाएगी। पर हम नाही मान रहे थे। पर हमार मेहरारू ना मानली और हम लोग रुक गैली जा। अच्छा खान - पान का प्रबंध था। पर रात को सोने के बाद हमको और हमार मेहरारू को पीटकर ऊ लोग हमार बेटी के उठा ले गैले। और ऊ काम कैले जेकर आज तक सोच के कलेजा फट जाला। ओह घटना के बाद हम बेटी का हाथ पीला कर दिए और मजदूरी करके जीवन बसर करने को मजबूर होई गए।
बात सुनते - सुनते सबकी आँखें नम हो गई। इसपर अजय बोल पड़ा आप पुलिस के पास काहे नाही गए? जाना चाहिए था।
इसपर लुंगी ने कहा का मालिकार का बात बोलत हैं। हम बंजारन कोरट - कचहरी नाही जात हैं। एक दो लोग गए थे कुछ नाही हुआ । बस काला कोट वाला को फीस भरते रहे आ कचहरी पर आते जाते रहे। जब खाए पीए के लाले पड़े लगले तो खुद कचहरी जाना बंद कर दिए। ई बात त सबके मालूम हवे कि कोरट कचहरी में आदमी के रोए के आवाज पैसा से दबा दिहल जात हैं। आ हम लोग पैसा बटोरे पर विश्वास नाहीं करत हैं। जितना कमइले उतना खइले और खुशी - खुशी जिए पर विश्वास करत हैं। फिर मुकदमा खातिर पैसा कहा से ला पाएंगे।
सुने है हम बंजारन पर सरकार तरस खा के कड़ा कानून बनाइले हैं। भाषण में एह वास्ते ताली भी गड़गड़ात हैं। पर हम सब हंसत हैं। सोचत हैं इतना तरस ही खाती सरकार तो हम लोगन के पहिले कचहरी में जाए लायक बना देती। भूखे पेट न्याय के बात ना समझ आवत हैं। ई पेट बड़ी निर्दयी हैं। जब पेट खाली हो तो बस खाना के ही ख्याल आवत हैं। सपना में भी पुड़ी जलेबी तरह - तरह के सब्जी आवत हैं। पर जब नींद टूटत हैं तो खाली हाथ पावत हैं। अत्याचार कितना भी हो जाए फिर भी न्याय के बात दिमाग में नाही आवत हैं। कई बार कई बंजारा परेशान होके गलत रास्ता पर चल देत हैं। कोहिया गुर्जर का नाम सुने हैं न। ठाकुर लोग ओकर परिवार के तबाह कर देले जा। आज ओकर सर पे हजारों के इनाम हैं। सैकड़ों खून के इल्ज़ाम हैं। हम भी एक बार मन बनाए वैसे ही बदला लेबे के। पर आपन बच्चन और मेहरारू के मुंह देख के रुक गए।
फिर राम ने कहा, ये जानकार हमें भी काफी दुःख हो रहा हैं। पर कई बार परिस्थितियां अपने हाथ में न हो तो खून का घूंट भी पीना पड़ता हैं। और आपका दुःख भी कुछ ऐसा ही हैं। भगवान न करें दुश्मन को भी कभी ऐसा दिन देखना पड़े।
लूंगी ने आँखें झुकाते हुए कहा जवन होना था ऊ होई चुका। अब हम आपन गम संग जिए सीख गए हैं।
तभी अजय ने कहा जिंदगी हैं भाई मौत इतना आसान थोड़े हैं। जीना पड़त हैं आपन - आपन घाव के साथ। आज कल तो आपन घाव दूसरा के देखवाल भी गुनाह हो गया हैं। प्यार से आस्ते - आस्ते दुःख रहे घाव पर लोग नमक भी छिड़क देते हैं। इसलिए सोच समझकर ही आपन दुःख किसी को बताना चाहिए।
राम ने जग्गू को कुछ पैसे थमाते हुए कहा, कुछ फल ला दीजिए जंकी के लिए। हमलोग जंकी के पास जा रहे हैं। उसके बाद हमलोग भी कुछ नाश्ता कर लेंगे।
जंकी अपने ओर राम को आते देख मुस्कुराते हुए बोली। आइए राम बाबू आपसे बहुत बात करनी हैं। आपके माई बाप खिसियाएंगे नहीं न आप जो हमारा हाल - चाल पूछे आ गए। राम ने हंसते हुए कहा नहीं पगली। फिर जंकी कौतूहल बस बोल पड़ी सुने हैं विलायती भौजाई लाए हैं। कइसन हैं हमार अंग्रेजन भौजाई। राम शर्माते हुए बोले बिल्कुल मस्त है और थोड़ा पागल भी तेरे जैसी। तो फिर तो हमारी बहुत जमेगी भौजाई के साथ, जंकी जोर से हंसते हुए बोली। तभी राम बोले चिंता मत करो हम आपको भौजाई से मिला देंगे।
फिर अचानक जंकी की आँखें नम हो गई और धीरे से बोली। काश हम उनसे मिल पाते। फिर हाथों से आंसुओं को पोछते हुए और मुस्कुराते हुए बोली कोई बात नहीं आपने कम से कम भाभी से मिलवाने को कहा इतना ही काफी हैं। लगा हम मिल भी लिए। फिर राम ने जंकी के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा। आप इतना भी अधीर मत होवो। भगवान ने चाहा तो सब ठीक होगा।
फिर राम और जंकी के बीच बचपन की बातें होने लगी। जंकी अचानक पूछ उठी क्या वो ठूंठ पीपल का पेड़ आज भी है जिसे सब भुतहा कहते थे। राम ने हँसते हुए कहा हा है। पर वहां का भूत कहीं भाग गया हैं। क्योंकि वहीं पर पंचायत भवन बन गया हैं और गांव के सारे बुजुर्गों का रात दिन वहां जमावड़ा लगा रहता हैं।फिर जंकी बोली हम भी बचपन में भूतों में विश्वास करते थे। फ़िर कौतूहलवश पूछ उठी और वो आमों का बगीचा और उसमें छोटा सा मंदिर। राम ने कहा हा सब हैं मंदिर का फिर से निर्माण कराया गया हैं और तालाब के चारों ओर पक्की सीढ़ियां बन गई हैं। ऐसे ही दोनों बहुत देर तक बाते करते रहे।
फिर शाम हो गई और राम सबको खाना खिलाने वहां एक होटल में ले गए। खाने का मेनू सामने था और राम बाबू बड़े गंभीरता से लूंगी से पूछे हम सुबह से पूछना चाह रहे थे पर पूछ न पाए। जंकी के माई और बाबा या पति नहीं दिखे। फ़िर एकबार लूंगी मायूस हो गया और बोला बस ज्यादा हम नहीं बताएंगे इतना ही कहेंगे कि जंकी अनाथ हैं अभी। उसके आगे पीछे कोई नहीं है। अगर कोई है तो एक पराया ही सही एक ख़ुशी दादी है जो काफी बूढी हो गई है अभी कल ही मिल कर गई। ख़ुशी को बेटी जैसा मानती है वो। मेरी बेटी इसकी दोस्त थी इस वास्ते हम इसको अपना बिटिया जइसन ही समझत हैं। पर ई त आपको भी पता होखी माई - बाप माई - बाप होत हैं। ओकर बराबरी कोई नाही कर सकत हैं। ये सुनकर राम के पसीने छूट गए और बेचैनी भरे स्वर में बोले अजीब बात है जंकी ने भी कुछ नहीं कहा। कृपया आप विस्तार से बताइए।
लूंगी ने कहा ऊ नाही बताएगी। वो बीती बातों को याद नहीं करना चाहती। अगर आप को हिम्मत हई सुने की तो फुर्सत में बताएंगे। ऐसे भी आज शाम हो गइल हैं।
जग्गू बोल उठा कम से कम जानल तो बनत हैं का हुआ था। राम ने भी कहा कल आते हैं तो इत्मीनान से आप सारी बातें बताईए।
खाना खाकर राम एकबार जंकी से मिलते हैं और अगले दिन आने का वादा कर निकल जाते हैं।
रात के अंधेरे में आसमान में टिमटिमाते तारों और पेड़ो पर जगमगाते जुगुनुओं से आंखमिचौली खेलती राम की गाड़ी फिर से रफ्तार पकड़ चुकी थी। पत्तों के सरसराहट भरी आवाज लिए ठंड सर्द हवाएं राम को नींद के साए में धकेल रही थी। आखिरकार एक भागदौड़ से भरा आज का दिन खत्म हो चुका था।
फिर रात यूं ही गुजरने लगी,
नए सुबह के इंतजार में।
कुछ अधूरे पड़े सवालों के,
जवाब के आसार में।।
अगले भाग के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

0 टिप्पणियाँ