अभी भी याद हैं,
बारिश में भीग जाना।
छोटे -छोटे बातों पर,
बड़ों से डांट खाना।
हर बंदिशों को तोड़ने का,
दिल में पागलपन था।
खुशियों में लिपटा,
वो प्यारा सा बचपन था।।
जेठ की दुपहरी में,
छुप कर भाग जाना।
आम के टिकोरे को,
इकट्ठा कर पाना।
मस्ती में झूम जाने को,
बेचैन रहता हर मन था।
खुशियों में लिपटा,
वो प्यारा सा बचपन था।।
शबनम के बूंदों पर,
खुले पैर दौड़ जाना।
सुबह के नई किरणों संग,
खेलने में रम जाना।
खुशी तले दबा,
मायूस होता हर गम था।
खुशियों में लिपटा,
वो प्यारा सा बचपन था।।
होली दिवाली में,
नए कपड़ों में सज जाना।
दोस्तों संग मिलकर,
पटाखें फोड़ पाना।
उदासी से दूर,
अपना अन्तर्मन था।
खुशियों में लिपटा,
वो प्यारा सा बचपन था।।
मुंह मानो लटकाकर,
स्कूल चले जाना।
छुट्टी होते दौड़ कर ,
घर पहुंच जाना।
विद्यालय के रिश्तें से,
मानों कोई अनबन था।
खुशियों में लिपटा,
वो प्यारा सा बचपन था।।
जब होता हु तन्हा,
तब बचपन याद आता है।
कुछ यादों की डायरी,
दिल पर मानों खुल जाता हैं।
एक ऐसा भी दौर था।
जहां मुस्कुराता हुआ हर पल था।
और खुशियों में लिपटा,
वो प्यारा सा बचपन था।।
0 टिप्पणियाँ