आलीशान कारागार

आंखों पर बंधी थी,

काली चौड़ी पट्टी,

वो नयनों से आँसू,

बहा रहा था।

मंजूर ना थी उसे,

पल भर की गुलामी,

जंजीरें में उलझा,

फड़फड़ा रहा था।

पर महल से कम ना था,

आलीशान कैदखाना,

हीरे - मोती से सजा,

जगमगा रहा था।

आँखें खोली गई,

आजादी का मौका था।

पर उसे मंजूर था,

कारागार की कोठरी,

एक कोने में बैठे,

मुस्कुरा रहा था।

कर दिया था उसने,

आज खुद को नीलाम।

बन गया था वो,

अधूरे सपनों का गुलाम।

तन्हाइयों को आज वो,

अपना रहा था।

ना खुशी उसके पास थी,

न गमों का एहसास था।

तन्हा, खामोश,

वो जिन्दगी को बस,

जीए जा रहा था।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ